भतीजे से टकराव के बीच ममता ने बनाई कार्यकारिणी समिति, अब खुद लेंगी सारे फैसले

देश
Spread the love

कोलकाता। भतीजे अभिषेक बनर्जी से टकराव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की 20 सदस्यों वाली एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी बना दी है। ममता ने खुद को इस कार्यकारिणी का प्रमुख बनाया है।

कहा जा रहा है कि ऐसा कर ममता ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी में उन्हीं की चलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के कुछ फैसलों से नाराज थीं। अभिषेक ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी माने जाते हैं।

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के अलावा समिति में मुख्यमंत्री के भरोसेमंद लोगों को रखा गया है। अभिषेक बनर्जी के समर्थक माने जाने वाले सांसद सौगत रॉय और डेरेक ओ ब्रायन को जगह नहीं दी गई है।