अर्जुन मुंडा ने झारखंड में तीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर, मंझारी और नोवामुंडी के जनजातीय बच्चों की निखरेगी प्रतिभा

पश्चिमी सिंहभूम। जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम में तांतनगर, मंझारी और नोवामुंडी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नोवामुंडी एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन करना मेरे लिए गौरव का क्षण है। आज का दिन हमारे बच्चों की मुस्कान को, उनके उज्ज्वल भविष्य को और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उठाए गए कदम को समर्पित है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आदिवासी युवाओं की शिक्षा और कौशल पर विशेष बल दे रही है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की परिकल्पना जनजातीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए की गयी है, ताकि प्रतिभाशाली जनजातीय बच्चे फीस नहीं देने के आभाव में शिक्षा से वंचित ना रहें।

मुंडा ने कहा कि हमारा लक्ष्य देशभर में ऐसे लगभग 740 स्कूल खोलने का है, जिसमें 3.5 लाख जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। वर्तमान में 402 ईएमआरएस पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं, जिसमें 1,21,640 आदिवासी छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

हम अगले 3 वर्षों में देश के एकलव्य विद्यालयों के लिए 38 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फ़रवरी, 2024 को रोजगार मेले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 10,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। अत्याधुनिक पद्धति से शिक्षण की व्यवस्था करने के लिए देश के 175 एकलव्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जा रहे हैं।

वहां 2013-14 में पंजीकृत छात्रों की संख्या 34,365 थी, इसकी तुलना में 2023-2024 में पंजीकृत छात्रों की संख्या 1,32,275 हो गई है। यह लगभग 3.5 गुना की वृद्धि को दर्शाता है। कार्यशील एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संख्या 2013-14 में 119 की तुलना में 2023-24 में 402 हो गई है, जो लगभग 3 गुना से अधिक से अधिक है।

इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी.एन प्रसाद, श्रीमती मीरा मुंडा, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8