- प्री बोर्ड परीक्षा के निमित पुरस्कार सह सम्मान समारोह आयोजित
धनबाद। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी के निमित्त जिले में उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर प्री बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने एवं शेष सभी विद्यालयों का परिणाम अनुकूल प्राप्त करने के उद्देश्य से 10 जनवरी, 2026 को न्यू टाउन हॉल में पुरस्कार सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्री बोर्ड परीक्षा के निमित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 691 विद्यार्थियों को उपायुक्त, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, एसडीएम द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि बच्चों से कहा कि यहां से वापस विद्यालय जाकर और मेहनत करना होगा। 15 जनवरी से दूसरा प्री बोर्ड होने है। उसके भी टॉपर्स को हम जिला स्तर पर कार्यक्रम करके सम्मानित करेंगे। फाइनल बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स को हम झारखंड दर्शन और टॉप 30 को जिला प्रशासन भारत भ्रमण में दिल्ली भेजेगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा में जो गलतियां हुई होंगी, उसे सुधार करनी है। मोबाइल फोन और इंटरनेट का प्रयोग काफी संभल कर करना है। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए पढ़ने के उद्देश्य से ही फोन का प्रयोग करें।
उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि अपने अंदर की पढ़ने और अच्छा प्रदर्शन करने की छोटी सी आग को ज्वालामुखी बनाए। शिक्षक सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करे। सभी बच्चे परीक्षा के अंतिम समय तक प्रैक्टिस करते रहे, परीक्षा केंद्र में भयमुक्त होकर परीक्षा दें।
नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि समय प्रबंधन करते हुए भयमुक्त होकर सभी विद्यार्थी परीक्षा दें। प्री बोर्ड में जो भी गलतियां हुई होंगी उस पर ज्यादा मेहनत करे ताकि फाइनल बोर्ड परीक्षा में गलती न हो।
अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में युवा वर्ग मोबाइल फोन और इंटरनेट के आदि है। इसके भी दो पहलू है मोबाइल फोन और इंटरनेट का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों है। निर्भर करता है कि आप किस प्रकार से इसका प्रयोग करते हैं। स्टडी मैटेरियल के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


