इंटर की परीक्षा लिख रही छात्रा हॉल में पड़ी बीमार

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को इंटर की परीक्षा लिख रही एक छात्रा अचानक परीक्षा हॉल में ही बीमार हो गयी। केन्द्राधिक्षिका विद्यानी बाखला ने अन्य शिक्षकों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉ. एस पी सिन्हा ने बीमार छात्रा का इलाज किया।

बीमार परीक्षार्थी कंचन कुमारी (रोल नंबर 006) शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा है। सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र यादव की लड़की है। डॉक्टर ने जांच कर बताया कि बीमार छात्रा का एकाएक रक्तचाप घट गया था। उसका पूरा शरीर ऐंठ रहा था। साथ ही सर में भी बहुत दर्द था। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे गढ़वा लेकर गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।