हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत 15 विधायक निलंबित, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। बुधवार को बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से आई है, जहां विधानसभा स्पीकर ने पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि, पहाड़ी राज्‍य में इस समय भारी राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के बाद ये पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर समेत 15 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया और सदन स्थगित कर दिया। सदन में दुर्व्यवहार और नारेबाजी के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 विधायकों को बुधवार को निलंबित कर दिया और फिर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। भाजपा विधायकों को सदन में दुर्व्यवहार और नारेबाजी के आरोप में निलंबित किया गया।

ठाकुर ने मीडिया से कहा, ”हमें आशंका है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भाजपा विधायकों को निलंबित कर सकते हैं, ताकि बजट विधानसभा में पारित किया जा सके।” उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग की।

15 भाजपा विधायकों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर सिंह गांधी को आज विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है।