नीतीश कुमार के इस्‍तीफा देने और शपथ लेने का समय तय, राहुल गांधी को झटका

राजनीति देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार में सियासी भूचाल मचा हुआ है। नीतीश कुमार राजद से गठबंधन तोड़ फिर से भाजपा के साथ आने वाले हैं। उनके इस्‍तीफा देने और शपथ लेने का समय भी तय हो गया है। इस बीच राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा की कल बिहार सरकार में ग्रैंड रीएंट्री करेगी। सचिवालय और गवर्नर हाउस को रविवार को भी काम करने के लिए कहा गया है।

बिहार में कल यानी 28 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे एनडीए सरकार शपथ लेगी। एनडीए विधायकों की बैठक के बाद 11 बजे नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। वह सुबह 10.30 बजे जेडीयू, बीजेपी और हम विधायकों को संबोधित करेंगे।

नीतीश कुमार की एनडीए वाली सरकार में सुशील मोदी और रेनू देवी बिहार के डिप्टी सीएम होंगे। भाजपा के 18 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा पटना पहुंचेंगे।

बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया। उन्‍होंने और कांग्रेस का ऑफर ठुकरा दिया। मांझी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

राहुल गांधी ने दोपहर में मांझी से बात की थी। राजद ने उन्हें सीएम पद की पेशकश भी की थी। नीतीश कुमार ने खड़गे का फोन रिसीव नहीं किया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।