अनिल बेदाग
मुंबई। प्रथम विश्व युद्ध पर बन रही फिल्म ‘वीसी 571’ का पहला लुक जारी किया है। प्रथम विश्वयुद्ध में अपने कौशल का पराक्रम दिखाने वाले गब्बर सिंह नेगी की जीवन पर यह फिल्म आधारित है। इसमें उनकी वीरता और बलिदान को दिखाया है।
यह फिल्म एक एक्शन-वॉर ड्रामा है। इसमें प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति प्राप्त, बलिदान देने वाले शूरवीर वीरों को दर्शाया गया है। दर्शकों को फ़िल्म में रोमांच से भरा कथानक देखने को मिलेगा। यूरोप की धरती पर लड़े गए 1914 के प्रथम विश्व युद्ध की वीरता पूर्ण प्रदर्शन के बाद से गढ़वाल राइफल को रॉयल गढ़वाल राइफल की उपाधि से सम्मानित किया।
इस युद्ध के बाद अंग्रेजो द्वारा गोरखा और पहाड़ी (गढ़वाल) सैनिकों को मार्शल स्तर के सैनिक का सम्मान दिया जाना शुरू हो गया। अविनाश ध्यानी पहले भी भारत चीन के 1962 के युद्ध पर आधारित फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। मुख्य नायक की भूमिका निभा चुके हैं।
अविनाश फिल्म में निर्देशक और मुख्य अभिनेता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। अविनाश ने कहा कि ‘वीसी 571’ में हम गढ़वाल राइफल्स के एक प्रतिष्ठित सैनिक वीसी राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी के जीवन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यह फिल्म प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि स्वरूप है। यह उनकी कहानियों को सामने लाने का मेरा प्रयास है।
फ़िल्म में गब्बर सिंह नेगी की पत्नी सतूरी देवी का किरदार आरती शाह निभा रही हैं। अंग्रेजों द्वारा राइफलमैंन गब्बर सिंह नेगी को दिए गए विक्टोरिया सम्मान को सतूरी देवी ने जिंदगी भर संभाल कर रखा। गब्बर सिंह नेगी और सतूरी देवी के सम्मान में गढ़वाल में एक मेला भी आयोजित किया जाता है।
फिल्म में अविनाश ध्यानी, आरती शाह, वीरेंद्र सक्सेना के साथ में अन्य प्रमुख किरदारों में रश्मि नौटियाल, राहुल मिश्रा, मनीष कुमार, मनोज कुमार सिंह, रेज़ा खान अभिषेक मेंडोला, अमित ड़िमरी, जीत मैला गुरुंग, दीपक रावत और शुभम सेमवाल भी नज़र आयंगे।
फिल्म पद्मा सिद्धि फिल्म्स, ड्रीम स्काई क्रिएशन्स और अलास्का मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। निर्माता मनीष कुमार, कैप्टन मनोज कुमार सिंह, मोहित त्यागी और अविनाश ध्यानी हैं। यह फिल्म मई, 2024 में बड़े परदे पर रिलीज की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।