सच्ची घटनाओं से प्रेरित है सस्पेंस थ्रिलर ‘माया’

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। अक्सर कहा जाता है कि सब मोह माया है। फिल्मी दुनिया को भी मायानगरी कहा जाता है। अब ‘माया’ के नाम से निर्देशक बीएस अली फिल्म बना रहे हैं। इसकी शूटिंग पिछले दिनों मुंबई के मनीषा बंगला में की गई, जहां कई महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन हुआ।

निर्माता निर्देशक बीएस अली ने बताया कि बॉलीवुड में आजकल रियलिस्टिक फिल्मों का जमाना है। यहां सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर फिल्में बनाई जा रही है। इसी तरह की एक रियल घटना से इंस्पायर्ड फिल्म है ‘माया’।

फिल्म की मुंबई में शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। तेजी से बन रही इस फिल्म को लेकर बीएस अली बेहद उत्साहित हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए अली ने कहा कि इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई में जोर शोर से जारी है। फिल्म को जल्द रिलीज करने का प्लान है।

अली ने कहा कि‍ माया हॉस्टल की कहानी पर बेस्ड है। यहां एक लड़की की हत्या हो जाती है, जिस रूम में कई और लड़कियां भी रहती हैं। इस लड़की की हत्या के बाद सस्पेन्स का खेल शुरू होता है। फिल्म दर्शकों को बांध कर रखेगी। उन्हें कुछ सोचने पर भी मजबूर करेगी।