शिक्षक में समाज को बदलने की क्षमता होती है : सलाहकार

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल के शिक्षा सलाहकार प्रो. ई. बालागुरुस्वामी ने सरला बिरला विश्वविद्यालय का 30 जनवरी को दौरा किया। विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत हुए। उनके साथ राज्यपाल के ओएसडी डॉ. संजीव राय भी थे।

राज्यपाल के सलाहकार ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर लंबी बातचीत की। इससे पहले कुलपति डॉ गोपाल पाठक ने विवि के बारे में सलाहकार को विस्तृत जानकारी दी।

प्रो गुरुस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न को पूरा करने के लिए शिक्षकों की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के साथ ही क्वालिटी एजुकेशन की भी बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षक में समाज को बदलने की क्षमता होती है। अगर शिक्षक अपनी भूमिका में फेल हो ज़ाता है तो ये समाज भी फेल हो जायेगा।

कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने अपने सम्बोधन में निस्वार्थ और रचनात्मक शिक्षा की उपयोगिता की बात कही। उन्होंने क्वालिटी एजुकेशन के लिए शिक्षकों की महती भूमिका को शिरोधार्य बताया।

मौक़े पर विवि के कुलसचिव, डीन, एसोसिएट डीन, शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।