न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल में गणतंत्र दिवस पर विद्या‍र्थियों ने पेश किए विभिन्‍न कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • मुल्क की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी : राशिद अंसारी

रांची। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल, बूढ़ीबागी में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक राशिद अंसारी, सरपरस्त इसराइल अंसारी ने ध्वजा फहराया। कार्यक्रम में कक्षा केजी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर ड्रम ड्रिल द्वारा भारत की विविधता और एकता को दर्शाया। छात्रों ने भाषण एवं कविताओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि भारत का संविधान हमारी पहचान है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी आयोजित किए गए, जिसमें बैलून रेस, चेयर रेस, जलेबी रेस शामिल थे। फईयाज खान ने अपने संबोधन में आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में जेएमएम के मीडिया प्रभारी सह श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी अल्ताफ राजा, सगीर अंसारी एवं विद्यालय के शिक्षक रतन नाग, शफीक अंसारी, फरहा नाज, हजीना खातून, सलमा खातून, जीनत कौशर, तबस्सुम खातून, फैयाज खान, नुरुल्लाह अंसारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।