नव वर्ष के उपलक्ष्‍य में कृष्णा नगर कॉलोनी में सजाया गया विशेष दीवान

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने कृष्णा नगर कॉलोनी में नववर्ष के उपलक्ष में 1 जनवरी, 2024 को सुबह विशेष दीवान सजाया गया। नव वर्ष के वृक्ष में सजाए गए विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 7.45 बजे भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई।

विशेष रूप से पधारे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई प्रिंस पाल सिंह जी,पटियाला वाले ने ‘कर किरपा तेरे गुण गांवां..’ और ‘राजन के राजा महाराजन के महाराजा तुम हो..’ शबद गायन कर संगत को गुरवाणी से जोड़ा।

सुबह 9.45 बजे तो 10.30 वजे तक साबका हेड ग्रंथी श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर ज्ञानी मान सिंघ ने कथावाचन करते हुए कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की आरंभता गुरु प्रसाद से है। समूची वाणी में इसका जिक्र है।

वाणी में कहा गया है ‘जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै’ अर्थात हम अकाल पुरख से जो भी मांगे वो बख्शीश कर के हमे देते हैं। उन्होंने कहा कि सांसारिक जिम्मेवारियों के अलावा हमें अकाल पूरख का सिमरन भी करना चाहिए। रोजाना गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद लेने के बाद ही दिनचर्या शुरू करनी चाहिए।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुक्मनामा के साथ विशेष दीवान की सुबह 10.30 बजे हुई। सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने ज्ञानी मान सिंह को और सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने भाई प्रिंस पाल सिंह एवं साथियों को गुरु घर का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।

मौके पर सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने समूह साध को नव वर्ष की बधाई दी। इसी तरह गुरुघर से जुड़े रहने का आह्वान किया। दीवान की समाप्ति के उपरांत संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।

दीवान में सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल, सचिव अर्जुन देव मिढ़ा, सुंदर दास मिढ़ा, अशोक गेरा, चरणजीत मुंजाल, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, मनोहर लाल मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, अमरजीत गिरधर, लक्ष्मण दास मिढ़ा, लक्ष्मण सरदाना, हरीश मिढ़ा, लेखराज अरोड़ा, नानक चंद अरोड़ा, राजकुमार सुखीजा, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, प्रेम मिढ़ा, कवलजीत मिढ़ा, महेश सुखीजा, बसंत काठपाल, सुभाष मिढ़ा, हरजीत बेदी, जीतू काठपाल, पाली मुंजाल, राजेंद्र मक्कड़, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, लक्ष्मण दास सरदाना, अमरजीत मुंजाल, पवनजीत सिंह, महेन्द अरोड़ा, मोहन लाल अरोड़ा, जीतू अरोड़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, सागर थरेजा, राकेश गिरधर, नीरज सरदाना मौजूद थे।

इसके अलावा ईशान काठपाल, कमल अरोड़ा, रमेश तेहरी, हरविंदर सिंह, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, रमेश गिरधर, पंकज मिढ़ा, सूरज झंडई, गौरव मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रिक्की मिढ़ा, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, खुशबू मिढ़ा, दुर्गी देवी मिढ़ा, बिमला मिढ़ा, तीर्थी काठपालिया, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, ममता सरदाना, कुसुम पपनेजा, मीना गिरधर, श्वेता मुंजाल, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, पूनम मुंजाल, कंचन सुखीजा, सुषमा गिरधर, गूंज काठपाल, उषा झंडई समेत अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।