मुखिया ने छठ घाट निर्माण का किया शिलान्‍यास

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के कोवाड़ी-महुली गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप 15वें वित्त से छठ घाट का निर्माण होगा। बुधवार को पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने इसका शिलान्यास किया।

मुखिया ने बताया कि वर्षों से छठ व्रती सड़क के किनारे छठ किया करते थे। इस बार छठ पर्व से पूर्व ही छठ घाट का निर्माण सम्पन्न हो जाएगा। छठ घाट के निर्माण पर करीब 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से आएगी।

मौके पर वार्ड सदस्य सुगिया देवी, नथुनी पासवान, फागु पासवान, कृष्णा पासवान, गोपाल राम, नेपाल राम, दिनेश पासवान, प्रमोद पासवान, गोविंद पासवान सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।