राम मंदिर को लेकर साउथ के सुपरस्‍टार चिरंजीवी ने की ये घोषणा

अन्य राज्य देश
Spread the love

चेन्‍न्‍ई। अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी को होनी है। इसे लेकर देश-विदेश में उत्‍साह है। काफी लोग इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। इस क्रम में साउथ के सुपरस्‍टार चिरंजीवी ने मंदिर को लेकर एक घोषणा की है।

सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म ‘हनुमान’ के बेचे गए प्रत्येक टिकट से अयोध्या राम मंदिर के लिए ₹5 रुपये दान करने की घोषणा की है। चिरंजीवी के लाखों चाहने वाले हैं। ऐसी घोषणा कर उन्‍होंने लाखों दिल लोगों के दिल जीत लिए हैं।

चिरंजीवी को अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। इसके अलावा रजनीकांत, मोहनलाल, धनुष और कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी को भी निमंत्रण मिला है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।