अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा होगी नियमित

झारखंड
Spread the love

दुमका। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्‍त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में गोड्डा जिले में अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण से संबंधित बैठक 9 जनवरी को हुई। इसमें नियमितीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति द्वारा स्वीकृत पद के विरुद्ध 12 कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की अनुशंसा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग/ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव अमित कुमार, धीरज ठाकुर अपर समाहर्ता, गोड्डा,जेसी विनीता केरकेट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, सौरभ कुमार तिवारी,राजेश कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी आयुक्त कार्यालय एवं अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।