दुखदः अस्पताल दर अस्पताल घूमते रहे बीएयू के पूर्व वैज्ञानिक, नहीं मिला वेंटिलेटर, तोड़ दिया दम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। कोरोना की वजह से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके सिंह का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रिम्स परिसर में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वो होम आइसोलेशन में थे। अचानक मंगलवार को ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया।

चिकित्सकों से संपर्क करने के बाद ऑक्सीजन तथा वेंटिलेटर बेड की आवश्यकता बताई गयी। परिजनों ने रांची के सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उन्हें कहीं बेड नहीं मिल पाया। अंत में साईं अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा दी गयी।

इसके बाद उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वेंटिलेटर की बात कह कर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। जहां काफी मुश्किल से उन्हें बेड मिल पाया, लेकिन तब तक कोरोना ने उनकी जान ले ली।