महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं रश्मि शुक्ला, जानिए

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। गुरुवार को  महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया। वो इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं।

1998 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला वर्तमान में सीमा सशस्त्र बल की महानिदेशक हैं। वो डीजीपी रजनीश शेठ का स्थान लेंगी, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए।

बताते चलें कि, रश्मि अन्य राज्य और केंद्रीय पदों पर रहने के अलावा राज्य खुफिया विभाग की पूर्व निदेशक भी रह चुकी हैं। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, डीजीपी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।