Ranchi : कल इस इलाके का बदला ट्रैफिक रूट, जानें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची का ट्रैफिक रूट कल यानी 31 जनवरी, 2024 को डायवर्ट किया गया है। रांची आना हो तो इस बारे में जरूर जान लें।

दरअसल, ईडी मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने वाली है। इसे लेकर रूट डायवर्ट किया गया है। कांके रोड राम मंदिर से एलपीएन शाहदेव चौक (सूचना  भवन चौक) के बीच जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया गया है।

कांके रोड से न्यू मार्केट जाने वाले सभी वाहन राम मंदिर चौक – सिधु कान्हू मोड़ -ए टी आई मोड़ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

न्यू मार्केट चौक से कांके रोड जाने वाले वाहन सूचना भवन चौक- एटी आई मोड़-सिधु कान्हू मोड़-राम मंदिर कांके रोड होकर अपने गंतव्य तक गमनागमन करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।