indian-railway

कोटशिला स्‍टेशन पर 27 जनवरी से रुकेगी रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, नोट करें टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। कोटशिला रेलवे स्‍टेशन पर रांची-गोड्डा एक्‍सप्रेस रुकेगी। स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रयोगात्मक ठहराव होगा। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या-18619/18620 (रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस) का आद्रा मंडल के कोटशिला रेलवे स्टेशन पर 27 जनवरी, 2024 से प्रयोगात्मक ठहराव की मंजूरी दी गई है।

ट्रेन-18619 ( रांची-गोड्डा एक्सप्रेस) आगमन/प्रस्थान का समय कोटशिला रेलवे स्टेशन पर 23:15/23:16 बजे और ट्रेन-18620 (गोड्डा-रांची एक्सप्रेस) आगमन/प्रस्थान का समय कोटशिला रेलवे स्टेशन पर 02:10/02:11 बजे होगा।

इस ट्रेन के ठहराव का समय अन्य स्टेशनों पर पहले की भांति ही रहेगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।