‘आगाज’ का एक साल पूराः संजीव विजयवर्गीय ने काटा केक

झारखंड
Spread the love

सैकड़ों महिलाओं व बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़चढकर लिया हिस्सा

रांची। ‘आगाज’ के एक साल पूरे होने के मौके पर झारखंड के पतरातू डैम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिये महिलाओं और बच्चों को एक मंच उपलब्ध कराया गया, जिससे वे काफी खुश दिखे। रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया।

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, पूर्व पार्षद वीणा अग्रवाल, पूनम, रूबी, किरण, साक्षी, संतोषी, अनिता, मुन्नी, चिंता, फूल कुमारी, सुनीता, बेबी, मंजू के अलावे प्रमोद सिंघानिया, जयप्रकाश भल्ला, वीरेंद्र प्रसाद, विपिन वर्मा, सुभाष अग्रवाल, संतोष, विजय, दिनेश, अनिल अग्रवाल, कृष्णा बर्णवाल, अजय अग्रवाल, सोनू मिश्रा, संतोष कुमार, प्रदीप रवि समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बताते चलें कि, झारखंड सरकार के पर्यटन विकास विभाग द्वारा पतरातू डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के बाद यहां सैलानियों का हुजूम उमड़ता है। इससे आसपास के रहने वाले युवकों की रोजगार के रूप में अच्छी आमदनी हो रही है। इससे ये भी खुश हैं।