सांसद विष्‍णु दयाल राम ने सड़क निर्माण का किया शिलान्‍यास

झारखंड
Spread the love

पलामू। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्‍यास किया। मझिआंव बिशुनपुर एमडीआर से सलगा तक 13.55 किलोमीटर पथ निर्माण, कोल्हुआ से बभनी तक 9.01 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसकी कुल लागत 21.47 करोड़ रुपये आएंगे।

इसके साथ ही केन्द्रीय अवसंरचना निधि से कैलान से बरडीहा होते हुए विशुनपुरा तक 45 किलोमीटर और कैलान कांडी विशुनपुरा वाया बरदाहा तक सड़कों की जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कराया जाएगा। उपरोक्त सड़कों के निर्माण से जनता को आवागमन सुगम होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विश्रामपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला चन्द्रवंशी, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, रामचन्द्र यादव, विरेन्द्र नाथ दुबे, सतीश यादव, मंडल अध्यक्ष संजय यादव, संजय कमलापुरी, ग्राम पंचायत बरडीहा मुखिया श्रीमती सरोज देवी, प्रदीप तिवारी, सत्येन्द्र पासवान, मृत्युंजय पासवान एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।