मतदाताओं को 10 जनवरी से एवीएम वीवी पैट से रूबरू कराएगा चलंत प्रदर्शन वैन

झारखंड
Spread the love

  • दावा/आपत्ति तिथि 12 जनवरी, 2024 तक बढ़ी

रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 5 जनवरी, 2024 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा की। सभी सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू 65, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र संदीप कुमार टोपनो, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-66 मांडर सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची प्रदीप भगत, उप-निर्वाचन पदाधिकारी रांची विवेक सुमन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची डॉ. प्रभात शंकर एवं सम्बंधित सभी अधिकारी और राजनीतिक दलों (मान्यता प्राप्त) प्रतिनिधि मौजूद थे।

कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई

लोकसभा निर्वाचन-2024 चुनाव के मद्देनज़र 10 जनवरी से 19 फ़रवरी, 2024 तक एवीएम प्रदर्शन केंद्र और चलन्त प्रदर्शन वैन के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने और एवीएम वीवी पैट से रूबरू कराने के लिए चलन्त प्रदर्शन वैन चलाया जाएगा। यह मोबाइल चलन्त वैन सेक्टरवार प्रत्येक मतदान केंद्र में जाएगा और एवीएम वीवी पैट मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में प्रदर्शन किया जाएगा। जहां मतदाता वोट डालने की पूरी प्रक्रिया से अवगत हो सकते है। इसमें वोट (डमी) भी डाल सकते है। प्रदर्शन के लिए प्रयोग करने वाले एवीएम में डमी वैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में चलन्त वाहन के साथ जिला से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

साथ ही बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को एवीएम प्रदर्शन के दौरान वाहन के साथ मतदान केंद्र में उपस्थित रहने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारी को दिया गया। प्रदर्शन के उपरांत सभी वाहन अपने निर्धारित स्थल तमाड़ और सिल्ली विधानसभा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू के कार्यालय, मांडर विधानसभा के लिए बेड़ों अंचल कार्यालय तथा खिजरी, रांची, हटिया एवं कांके विधानसभा क्षेत्र एवीएम स्ट्रांगरूम में रखी जाएगी।

एवीएम प्रदर्शन केंद्र

एवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) समाहरणालय ब्लॉक-ए, बी, और अनुमंडल बुंडू के कार्यालय में भी लोग एवीएम वीवी पैट का प्रदर्शन देखते हुए इसकी पूरी कार्याप्रणाली भी देख सकते है।

प्रतिनिधियों को जानकारी दी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी राजनीतिक दलों (मान्यता प्राप्त) के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। बताया कि दावा/आपत्ति तिथि 12 जनवरी, 2024 तक बढ़ गई है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दावा/आपत्ति तिथि का परिवर्तन करते हुए इसे बढ़ा कर 12 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 जनवरी, 2024 कर दिया है। इसमें योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए अपने बीएलओ एवं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन किया जा सकता है।

चुनाव में सहभागिता निभाए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने का निवेदन किया, ताकि निष्पक्ष चुनाव संपन्‍न हो सकें।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।