मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश महतो की हार्ट अटैक से मौत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया पंचायत के मध्य विद्यालय, घोड़दाग के प्रधानाध्यापक सह घोड़दाग गांव निवासी 58 वर्षीय गणेश महतो की मौत बुधवार की सुबह में हार्ट अटैक से हो गयी। अचानक मौत से विद्यालय परिवार, विभाग व गांव घर मे शोक व्याप्त है।

महतो ने मध्य विद्यालय घोड़दाग में 27 सितम्बर, 2005 में योगदान किया था। उन्‍होंने लगभग 19 वर्षों तक अपनी सेवा शिक्षा विभाग को दी। परिजनों ने बताया कि कुछ महीना पूर्व ग्रामीणों के द्वारा किसी मामले को लेकर काफी टॉर्चर किया गया था, जिसके बाद उनका ब्रेन हैमरेज हो गया था। वाराणसी स्थित अस्पताल से इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गयी। वे काफी मिलनसार व जवाबदेह व्यक्ति थे।

सोन नदी के तट पर बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र संतोष कुमार पाल ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी तेतरी देवी, तीन पुत्र संतोष, सतीश व सूरज व एक पुत्री कुंती कुमारी को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।