हटिया सिंह मोड़ में खुला किलर और जॉकी का शोरूम, मिल रही 50% तक की छूट

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हटिया सिंह मोड़ में किलर और जॉकी का शोरूम रविवार को खुला। इसका उद्घाटन आरएसएस के झारखंड प्रमुख गुरु शरण और रांची सांसद संजय सेठ ने संयुक्त रूप से किया।

किलर के शोरूम में जींस, शर्ट, जैकेट, टी-शर्ट, ब्लेजर इनरवियर, की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कपड़े उपलब्ध है। यह झारखंड का 21वां और रांची का दूसरा शोरूम है। कपड़े की कीमत 999 रुपये से शुरू होती है। ग्राहकों को 50% तक की छूट दी जा रही है।

जॉकी के शोरूम में इनर वियर, आउटर वेयर, थर्मल, एथलीजर सहित अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। यह भारत का नंबर वन ब्रांड है। यह शोरूम पूर्वी भारत का 175वां और रांची का छठा है। यहां प्रोडक्ट की कीमत 199 रुपये से शुरू होती है।

शोरूम का संचालन डीडी एक्सक्लूसिव फर्म कर रहा है। यह डीडी सेल्स ग्रुप का हिस्‍सा है। शोरूम के संचालक मनोज सिंघानिया, मनमोहन सिंघानिया, आशीष सिंघानिया, अमन सिंघानिया ने बताया कि शोरूम सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। ग्राहक शोरूम में मिल रही छूट का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर गोपाल मुरारका, सुरेश पोद्दार, विष्णु अग्रवाल, भगवती जाजोदिया, मुकेश काबरा, राकेश मुरारका भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें