Jharkhand Weather : गणतंत्र दिवस को लेकर स्‍पेशल बुलेटिन जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को लेकर स्‍पेशल मौसम बुलेटिन जारी किया गया है। इसके मुताबिक राज्‍य के कई जिलों में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 25 जनवरी, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

26 जनवरी से ये स्थिति

राज्‍य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रह सकते हैं। आसमान मुख्‍यत: साफ और मौसम शुष्‍क रहेगा। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिले में देखने को मिलेगा।

ये रहेगा औसत तापमान

गणतंत्र दिवस के दिन झारखंड में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसी तरह न्‍यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। रांची का न्‍यूनतम तापमान 6 से 8 और अधिकतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।

ये बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

ये है जिलावार तापमान

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।