weather_alert

Jharkhand Weather : कल से 2 दिन बारिश, अलर्ट भी जारी, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। कल यानी 17 जनवरी से 2 दिन बारिश होगी। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट 19 जनवरी तक के लिए है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 16 जनवरी, 2024 को दी।

कांके का तापमान 3.5 डिग्री

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 15 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 3.0 और अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था। 16 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 1.8 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश

केंद्र के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को दक्षिणी, मध्‍य और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।

19 जनवरी से ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 19 से 22 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

राज्‍य के उत्तरी भागों में 17 से 19 जनवरी तक कहीं-कहीं मध्‍यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा जिले में देखने को मिलेगा।

19 जनवरी को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 19 जनवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर मध्‍य से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इसे लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोहरे के दौरान तेज गति से गाड़ी नहीं चलाएं।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।