Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में कल यानी 8 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। कई जिलों में 10 जनवरी को बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 7 जनवरी, 2024 को दी।
कांके का तापमान 7.3 डिग्री
बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
9 जनवरी तक ये स्थिति
8 और 9 जनवरी को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहेगा।
10 जनवरी को यहां बारिश
केंद्र के मुताबिक 6 जनवरी को राज्य के -पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां के लिए अलर्ट
केंद्र के मुताबिक 8 जनवरी को राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
ये है जिलावार तापमान
यहां पढ़े अन्य खबरें खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।