एशिया कप के बाद झारखंड वैश्विक आयोजन के लिए तैयार, पहला मैच 13 जनवरी को

खेल झारखंड
Spread the love

  • भारत और अमेरिका के बीच होगा पहला मुकाबला

रांची। वैश्विक स्तर पर होने वाले तीन ओलंपिक क्वालीफायर में से एक का आयोजन झारखंड में होगा। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर स्पर्धा 13 से 19 जनवरी, 2024 तक झारखंड की राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। इसके लिए झारखंड एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी के लिए तैयार है। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के अपने अपने मैच में भाग लेने के लिए इंडिया, इटली और यूएसए की महिला हॉकी टीम रांची पहुंच चुकी है।

पहला मुकाबला भारत-अमेरिका में

झारखंड में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर का पहला मैच 13 जनवरी को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। 14 जनवरी को दूसरा मैच अमेरिका और इटली के बीच एवं 16 जनवरी को तीसरा मैच भारत और इटली के बीच होगा। उपरोक्त टीमों के प्रदर्शन के आधार पर पूल ए और पूल बी के टीमें विनर मैच खेलेंगी। पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली, चेक गणराज्य एवं पूल बी में इंडिया, न्यूजीलैंड, यूएसए और इटली की टीम शामिल हैं। झारखंड के अलावा मस्कट, ओमान (पुरुष) और वालेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष) में इसका आयोजन हो रहा है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।