लावेद गांव में जेसीआई रांची ने मनाया गणतंत्र दिवस, किए कई कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने गणतंत्र दिवस समारोह रांची से सटे लाबेद गांव में बच्चों और ग्रामीणों के साथ मनाया। जेसीआई ने 15 साल पहले लाबेद गांव को गोद लिया था। तब से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस जेसीआई परिवार यहां के ग्रामीणों के साथ मिलकर मनाता है।

संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने लाबेद में बनाए गए स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्‍होंने कहा कि संविधान ही नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों की रक्षा करता है।

संस्था द्वारा गांव के बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। गांव के लोगों के बीच 125 कंबल, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया। संस्था ने गांव के मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम सरपंच, समाजसेवी एवं जेसीआई के ग्राम प्रतिनिधि को सम्मानित किया।

संस्‍था के प्रवक्‍ता अमन पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अक्षत आनंद, रजत साबू एवं अग्निश मित्रा ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमित खोवाल, गौरव अग्रवाल, सचिव मयंक अग्रवाल, सुशील केडिया, नवीन गाड़ोदिया, श्याम अनुराग, प्रकाश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, निशांत मोदी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।