रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी में 31 जनवरी से जतरा महोत्सव होगा। राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने 25 जनवरी को मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जतरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के जनजातीय समुदायों के कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की, महासचिव श्रीमती नीलम बिरुली और श्रीमती राधा हेंब्रम, सूरज टोप्पो, नरेश पाहन, अमित मुंडा, श्रीमती निरंजना हेरेंज टोप्पो, मोहन तिर्की, मिथिलेश कुमार, सुरेश मिर्धा, नारायण साहू, डब्ल्यू मुंडा, विक्की करमाली औऱ राजकिशोर साहू मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।