भारत विरोधी मालदीव को भारतीयों ने तुरंत सिखाया सबक, जानें कैसे

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। मालदीव में सत्‍ता परिवर्तन के बाद वहां के राष्‍ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लगातार भारत के खिलाफ बोल रहे हैं। वहां के मं‍त्री भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत और हिन्‍दुओं के विरुद्ध अपमानजनक बयान दे रहे हैं। इससे आहत भारतीयों ने मालदीव को सबक सिखया है।

मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी, भारत और हिंदुओं के खिलाफ कई अपमानजनक बयान दि‍ए हैं। इसके बाद भारतीयों ने उन्‍हें सबक सिखाया। अब तक मालदीव के लिए 10,500 होटल बुकिंग और 5,520 उड़ान टिकट रद्द कर दिए हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ‘इंडिया आउट’ अभियान चला रहे हैं। इसी नारे के बल पर वे सत्‍ता में आए हैं। सत्‍ता संभालने के बाद वे भारत के खिलाफ लगातार काम कर रहे हैं। चीन से दोस्‍ती बढ़ा रहे हैं।

मालदीव की बड़ी कमाई पर्यटन से होती है। हर साल लाखों लोग भारत से वहां जाते हैं। ऐसे में मालदीव के राष्‍ट्रपति को भारतीय ने बड़ा झटका दिया। यहां तक ​​कि ऑनलाइन फ़ोरम और यात्रा बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म भी निराशा और क्रोध व्यक्त करने वाली टिप्पणियों और समीक्षाओं से भरे पड़े हैं

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।