श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कल सामूहिक विवाह

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। श्रीकृष्‍ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्‍ट के तत्‍वावधान में 6 जनवरी, 2024 को मंगलाचरण के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का समय अपराहन 2 से शाम 5 बजे तक हैं। श्रीमद् भागवत कथा के यजमान अमिता विशाल, मनीषा मनीष, नम्रता मिलन जालान एवं जालान परिवार के सभी सदस्य हैं।

श्रीमद् भागवत कथा का प्रथम दिन मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ। कथा की अमृत वर्षा स्वामी सदानंद महाराज ने किया। भक्तों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मानव को सदा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। अपने से बड़े पुरुषों के प्रति आदर सम्मान और छोटों के प्रति दया वाला भाव रखनी चाहिए। बराबर वालों के साथ मित्रता एवं समस्त जीवो के साथ क्षमता का बर्ताव करने से परमात्मा प्रसन्न होते हैं।           

स्‍वामी सदानंद के साथ-साथ चलने वाले रवि कांत शास्त्री ने श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान की चर्चा की। भजन लेखक एवं गायक पवन तिवारी के सुंदर भजन सुनाकर विभोर कर दिया। विनय ने ढोलक ताल पर भक्तजन नाच उठे। पूरे कथा स्थल में भगवान श्री राम जन्मोत्सव के बाद कथा को विश्राम दिया गया।                       

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्याय राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, प्रमोद सारस्वत. शिव भगवान अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अरुण केडिया, प्रभात गोयल, नवल अग्रवाल, पूरणमल, सुबास पोद्दार, पूर्णमल सर्राफ, अमित पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, विष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, सुरेश चौधरी एवं महिला मंडल की श्रीमती विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, उर्मिला पडिया, आशा मिश्रा, आशा सिंह, शकुन्तला केजरीवाल, सुधा सुल्तानिया सहित काफी संख्या में अन्‍य लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।