वैश्य मोर्चा की बैठक में रामगढ़ में 30 जनवरी से आहूत भूख हड़ताल को लेकर बनी रणनीति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका के सभागार में 7 जनवरी को हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। इसमें आगामी 30 जनवरी से रामगढ़ में होने वाले 72 घंटे का भूख हड़ताल की तैयारी और निकायों के चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि राज्य में ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद ही निकायों के चुनाव कराए। इसके लिए जो भी कानून सम्मत पहल करनी हो, राज्य सरकार को कर लेनी चाहिए। ओबीसी को बिना आरक्षण दिए अगर चुनाव कराया गया तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, अश्विनी कुमार साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष सहदेव चौधरी, परशुराम प्रसाद, लक्ष्मण साहु, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद, इंदुभूषण गुप्ता, संगठन महासचिव कृष्णा प्रसाद साहु, रोहित शारदा, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, संगठन सचिव अनिल वैश्य, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य नरेश साहु एवं रांची जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु एवं महासचिव दिवाकर साहु, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहु उपस्थित थे।

बैठक में ये तय हुआ

  • ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्य समाज की सुरक्षा आदि मांगों को लेकर डेढ़ दशक से अधिक समय से वैश्य मोर्चा द्वारा संघर्ष किया जाता रहा है, लेकिन 40% आबादी वाले वैश्यों की बात अनसुनी कर दी जाती रही है। इसलिए अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी से रामगढ़ के थाना चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर 72 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।
  • केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु भूख हड़ताल करेंगे। वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदधारी एवं जिलाध्यक्षों को पूरे अभियान को सफल बनाने में मदद करने की जवाबदेही दी गई।
  • इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ संगठन के पदधारियों को अपनी स्वतंत्र भूमिका अदा करके भागीदारी निभानी है।
  • इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रत्येक दिन छह जिलों के लोग आयेंगे, जिसका निर्धारण दो-चार दिन में कर लिया जायेगा।
  • 10 जनवरी को टंडवा एवं बड़कागांव में, 12 जनवरी को रामगढ़, हजारीबाग एवं बोकारो में और 13 जनवरी को कांके में बैठक होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।