Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 8 जनवरी, 2024

मेष

बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बिना वजह तनाव नहीं लें। यह मानसिक कष्ट दे सकता है। धन की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। आपके पास अतिरिक्त ऊर्जा है, जो किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। काम को मनोरंजन के साथ नहीं मिलाएं।

वृष

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यह काम में एकाग्रता को भंग करेगा। धन हानि की आशंका है। लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना सतर्क रहेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है।

मिथुन

दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। पिता की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। घर में किसी बात को लेकर कलह होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। प्रिय को पर्याप्त समय न देंगे, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

कर्क

मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं, वे बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं। कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा। ज़्यादा पैसे ख़र्च नहीं करें। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं। कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। घर में बिखरी चीजों को संभालने का प्लान करेंगे, लेकिन इसके लिए खाली समय नहीं मिल पाएगा।

कन्‍या

किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। नये रोमांस की संभावना प्रबल है। प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें।

तुला

सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। समझ का दायरा बढ़ेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। दिमाग़ विकसित होगा। बिना किसी की मदद के ही धन कमा पाने में सक्षम होंगे। दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर दिन बना सकती है। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है।

वृश्चिक

हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। खाली समय अपने करीबियों के साथ बिताएं। जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

धनु

कारोबारियों को घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। निर्णय लेते समय अहम को बीच में नहीं आने दें। कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएं। जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने की आशंका है।

मकर

स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता नहीं करें, क्योंकि इससे बीमारी और बिगड़ सकती है। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बच्चे अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। नये रोमांस की संभावना प्रबल है। सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस भी काम से खुश होगा। कारोबारी भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कुंभ

कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले नहीं लें। ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है।

मीन

ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों। अनुभवी भी हों। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएं। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। प्रिय की बातों के प्रति ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।