बीएयू में मिला छत्तीसगढ़ के किसानों को उन्नत पशुपालन तकनीकी का प्रशिक्षण

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित बीएयू के अधीन संचालित रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के जशपुर के सन्‍ना बगीचा के परियोजना पदाधिकारी के सौजन्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका समापन गुरुवार को हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत पशुपालन के विभिन्न लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में जशपुर के 25 किसानों ने भाग लिया। गुरुवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्‍ठाता डॉ सुशील प्रसाद ने लाभुकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। खेती किसानी में पशुपालन का महत्व और लाभ की जानकारी दी।

मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी डॉ आलोक कुमार पांडेय ने चार दिवसीय प्रशिक्षण के विषयों से किसानों के लाभों को जानकारी दी। कार्यक्रम को किसानों के लिए काफी उपयोगी बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।