बर्लिन पब्लिक स्कूल में दसवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके रोड स्थित बर्लिन पब्लिक स्कूल में दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का 12 जनवरी, 2024 को आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक व गीत प्रस्तुत किया। दसवीं के छात्र छात्राओं को उपहार भी विद्यालय के बच्चों ने दिया।

समारोह में 10वीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए पल और अनुभव अपने सहपाठियों के साथ साझा किये। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा बच्चों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी छात्र छात्राओं को अपने अनमोल वचन एवं संदेशों से आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ बिरसा उरांव ने बच्चों को प्रेरणादाई वचनों के माध्यम से आगे भविष्य की लिए शुभकामनाएं दी। धन्यवाद सत्यदेव सिंह ने किया।

मौके पर सचिव मनोज उरांव, हेमराज आलम, मनीष शर्मा, अरविंद सिंह, आनन्द नायक, अशोक तिग्गा, दिवेश कुमार, रितू कुमारी, शमा एजाज, नितिका सरकार, वर्षा रानी, सुनैना कुजूर, चित्रा कुमारी, सबिता रुंडा, विनय कुमार, स्नेहलता पूर्ति सहित शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।