रांची। रांची विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज का डॉ रानी प्रगति प्रसाद ने पद संभाला। उन्होंने 11 जनवरी, 2024 को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 38 वर्ष के कार्य अनुभव को पूर्ण रूप से उपयोग में लाने का प्रयास रहेगा। समय पर क्लास का अच्छे से संचालन और गुणवत्ता पूर्ण शोध कार्य को आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
पदभार ग्रहण करने पर उन्हें डॉक्टर धीरेन्द्र त्रिपाठी, डॉक्टर स्वेता सिंह, डॉक्टर सरिता कुमारी, डॉक्टर पुष्पा सिंह, डॉक्टर अशोक सिंह, डॉक्टर हेमेंद्र भगत, डॉक्टर सुजाता सिंह, डॉक्टर मोहित कुमार लाल, डॉक्टर जिज्ञासा ओझा, डॉक्टर नाज़िश हसन, डॉक्टर कमला साहू, डॉक्टर बहलेन होरे, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर जहांगीर आलम, विभाग के शोधार्थी, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों ने बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।