विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित आरके +2 उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य रामप्रसाद पाठक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेकानंद त्रिपाठी सहित कई अन्य छात्रों ने सम्मिलित रूप से पौधे लगाये।
विचार गोष्ठी में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेकानंद त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से एकता का प्रदर्शन होता है। एकता में ही बल है। इसलिए संगठन के प्रति वफादार रहें। नगर मंत्री राजन कुमार ने झारखंड सरकार से स्कूल और कॉलेज खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है।
मौके पर शिक्षक बिपिन कुमार, मुकेश चतुर्वेदी, निरंजन कुमार, शिक्षिका विद्यानी बाखला, प्रभा कुमारी व प्रिंस कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, लक्की कुमार, राजेश कुमार, बिजेन्द्र कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।