डीएवी गांधीनगर के छात्र अनिकेत सर्राफ ने नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

खेल झारखंड
Spread the love

  • अनिकेत को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का मिला अवार्ड

रांची। डीएवी गांधीनगर के 8वीं कक्षा का छात्र अनिकेत सर्राफ ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता- 23 में अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता दिल्ली में 7 और 8 जनवरी ’24 को आयोजित की गई थी।

अनिकेत सर्राफ ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल गांव में भी कई मैच खेला एवं बैडमिंटन के प्रति जुनून ने इसे बैडमिंटन का राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का मुकाम तक पहुंचाया है। अनिकेत सर्राफ का नवंबर में जमशेदपुर में आयोजित क्लस्टर जोन के प्रतियोगिता मे अंडर- 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ।

दिसंबर में धनबाद में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल गेम्स मे खेलने के लिए चयनित हुआ। धनबाद में आयोजित झारखंड के राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता मे झारखंड के 15 से भी अधिक जिलों के डीएवी स्कूल के चयनित बच्चों ने भाग लिया था।

दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स मे बैडमिंटन प्रतियोगिता मे डीएवी गांधीनगर उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में अनिकेत सर्राफ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल तक पहुंचा। फाइनल में हरियाणा को कड़ी प्रतिस्पर्धा दी। बहुत कम अंकों के साथ हारकर सिल्वर मेडल जीता।

अनिकेत सर्राफ को उनके साथी टीम खिलाड़ी यशवंत एवं तन्मय का पूर्ण सहयोग मिला। उनका भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा। टीम के कोच शिक्षक गोविंद झा ने उनका उत्साह बढ़ाया। जीत की बधाई दी।

गौरतलब है कि अनिकेत सर्राफ सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी संजय सर्राफ के पुत्र हैं। अनिकेत सर्राफ के बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन से पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।