- सीसीएल क्वेस्ट (बूझो तो जानें) क्विज की शुरुआत
रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल ने एक नई पहल की है। इसके तहत सोशल मीडिया पर ‘सीसीएल क्वेस्ट (बूझो तो जानें)’ क्विज की शुरुआत निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र की उपस्थिति में 25 जनवरी को की गयी। इस क्विज के माध्यम से खनन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य इत्यादि से सम्बंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि इस प्रयास से सीसीएल को ऑनलाइन कम्युनिटी से जुड़ने का और बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस प्रश्नोत्तरी से ज्ञानवर्धन भी होगा। प्रत्येक माह के अंत में सीसीएल के फेसबुक पेज पर सही उत्तर देनेवालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
इस क्विज श्रृंखला के प्रथम भाग में मैराथन से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। मैराथन के बारे में जागरूक किया जायेगा।
ज्ञात हो कि 11 फरवरी को द्वितीय कोल इंडिया मैराथन रांची में आयोजित किया जा रहा है। यह मैराथन महिला एवं पुरुष की चार श्रेणी (फुल मैराथन (42.19 किमी), हाफ मैराथन (21.09 किमी), 10 किमी एवं 5 किमी) में आयोजित किया जा रहा है। विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप कुल 33.12 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने इस पहल की तारीफ की है। मैराथन में भाग लेने को इच्छुक धावक 28 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। इस क्विज की शुरुआत में जनसम्पर्क विभाग की भूमिका रही।
कंपनी के जनसंपर्क प्रमुख आलोक कुमार ने कहा कि इस प्रयास से कंपनी के डिजिटल रिच में विस्तार होगा। साथ ही, हितधारकों से परस्पर सार्थक संवाद हो सकेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।