कैजुअल लेबरों का होगा 10 लाख रुपये का बीमा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। कैजुअल लेबरों का 10 लाख रुपये का बीमा होगा। काम के दौरान किसी लेबर की मौत हो जाने पर उसके परिवार को यह राशि मिलेगी।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा नियोजित कैजुअल लेबरों को 10 लाख का टर्म बीमा मिलेगा। ये लेबर कठोर इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और सुरंगों का निर्माण करते हैं।

रक्षा मंत्रालय ने उनके लिए एक समूह बीमा योजना की मंजूरी दी है। काम के दौरान किसी लेबर की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा भुगतान के रूप में 10 लाख रुपये मिलेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।