
विवेक चौबे
गढ़वा। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) ललित प्रसाद सिंह ने 10 राशन दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिले के कांडी प्रखंड के दस राशन दुकानदारों से जनवरी महीने का खाद्यान्न लाभुकों के बीच 25 जनवरी तक वितरण नहीं किया था। इसे लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इन दुकानदारों में अनिल कुमार सिंह, आशा कुंवर, बिंदु कुमार, ब्यूटी स्वंय सहायता समूह, लक्की स्वंय सहायता समूह, मधु स्वंय सहायता समूह, नीलम स्वयं सहायता समूह, सत्यम स्वयं सहायता समूह, शिया स्वयं सहायता समूह व विजय कुमार पांडेय शामिल हैं।
उनसे मांगे स्पष्टीकरण पत्र में कहा गया है कि 25 जनवरी को आहार पोर्टल पर खाद्यान्न वितरण संबंधी इंट्री का अवलोकन किया गया। इसके उपरांत पाया कि जनवरी, 2024 में आपके द्वारा कार्डधारी लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण शून्य प्रदर्शित हो रहा है। आपने कांडी गोदाम से जनवरी, 2024 एनएफएसए मद का सम्पूर्ण आवंटन का उठाव कर लिया गया है।
बीएसओ ने पत्र में कहा है कि समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं करना आपकी लापरवाही दर्शाता है। उक्त सभी राशन दुकानदार 24 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।