बीएचयू के ‘काशीयात्रा’ में बीआईटी मेसरा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के तत्‍वावधान में काशीयात्रा ’24 का आयोजन 19 से 21 जनवरी तक किया गया। इसमें बीआईटी मेसरा के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। विभिन्‍न प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बीआईटी, मेसरा की द लिटरेरी सोसाइटी के सौम्य पराशर और आयुष राज ने काव्य पाठ प्रतियोगिता ‘मधुरिमा’ में पहला और तीसरा स्थान हासिल किया। सोसाइटी की मौली बनर्जी ने अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता ‘द लीजेंड ऑफ सर स्पीक-ए-लॉट’ में दूसरा स्थान हासिल किया।

माइम प्रतियोगिता में एहसास ड्रामेटिक्स सोसाइटी के हिमांशु कुमार झा, राज अवस्थी, आरव मिथरानी, खुशी कुमारी, अनुराग घोष, नैरित, आरिफ अहमद और सूरज शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

म्यूजिक क्लब ध्वनि के रामेंद्र प्रियांशु, प्रेम कात्यायन, आदित्य दास, शुभम राज वर्मा, सार्थक श्रेष्ठ, श्रेया पांडे, आर्य झा और निशु कुमारी ने अनप्लग्ड संगीत प्रतियोगिता ‘रागसमर’ में प्रथम स्थान हासिल किया।

ध्वनि के रामेंद्र प्रियांशु, प्रेम कात्यायन, आदित्य दास, शुभम राज वर्मा, विवेक दास और विक्रम वर्मा ने द बैटल ऑफ बैंड्स प्रतियोगिता ‘अद्वैत’ में दूसरा स्थान हासिल किया।

ध्वनि के प्रेम कात्यायन ने एकल वाद्य प्रतियोगिता ‘संलयन’ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान के कई अन्य छात्रों ने भी 3 दिवसीय उत्सव में कई कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।