चीन में बड़ा हादसाः भूस्खलन में 47 लोग दफन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। अभी-अभी दुखद और बड़ी खबर चीन से आ रही है, जहां   साउथवेस्ट इलाके में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज (सोमवार) भीषण भूस्खलन हुआ है।

जानकारी के अनुसार चीन में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज हुए भीषण भूस्खलन का समय लोकल समयानुसार जल्द सुबह 5 बजकर 51 मिनट रहा। यह भूस्खलन इतना भीषण था कि इससे इलाके के 18 घर दफन हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 लोगों से उस इलाके को खाली करवाया गया।

इस भूस्खलन में करीब 47 लोगों के दफन होने की खबर सामने आई है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर करीब 200 रेस्क्यू वर्कर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। साथ ही कई फायर इंजिन्स और एम्बुलेंस भी मौजूद हैं।

भूस्खलन की वजह से दफन हुए लोगों में से किसी की मौत हुई है या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सभी को बचाने की कोशिश की जा रही है। दैनिक भारत 24.कॉम की नजर इस खबर बनी हुई है…आप पढ़ते रहें, आपको रखे खबरों से आगे।