कांके प्रखंड पहुंचा बिरसा कृषि रथ, मिलेगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी परामर्श के लिए बिरसा कृषि रथ 2 जनवरी को कांके प्रखंड पहुंचा। कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा और जि‍प सदस्य संजय महतो ने प्रखंड मुख्यालय में बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि कांके प्रखंड, कृषि के नाम से जाना जाता है। निश्चित तौर पर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी परामर्श से यहां के किसानों को लाभ मिलेगी। नई तकनीकी से अपनी उपज दोगुनी कर आमदनी में बढ़ोतरी करने में किसानों को मदद मिलेगी।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास ने कहा कि मंगलवार को उरूगुट्टू, काटमकुली, मालसरिंग, मनातू, गागी, सुकराटो पंचायत में बिरसा कृषि रथ पहुंचकर जानकारी दी। बुधवार को कांके प्रखंड के चुट्टू, चंदवे, कांके, सत कनान्दू, उलातु, नेवरी, केदल, मेसरा और डूमरदगा पंचायत में रथ के माध्यम से तकनीकी परामर्श दी जाएगी।

रथ रवानगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांके अंचल निरीक्षक बासुकीनाथ टुडू, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिंदु कुजूर, एल.ई.ओ. काजल कुमारी, अब्दुल सत्तार, विनोद साहू, रणधीर केसरी, देवासिस दूबे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।