सड़क सुरक्षा अभियान के समापन पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली साईकिल रैली

झारखंड
Spread the love

रांची। सड़क सुरक्षा अभियान के समापन पर रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और सड़क सुरक्षा समिति ने 17 फरवरी को कई कार्यक्रम किये। सड़क सुरक्षा जागरुकता के अंतर्गत प्रभातफेरी, साईकल रैली, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कि‍ये गये।

आरयू के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम के समक्ष सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों उपस्थित हुए। इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों के पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आदि के लिए जागरुकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसका प्रभाव समाज में पड़ता है। जीवन बहुमूल्य है, इसकी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 18 जनवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी को समाप्त हुआ। इस अभियान में एनएसएस के स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा समिति, यातायात पुलिस एवं रांची पुलिस का पूरा समर्थन मिला। स्वयंसेवकों ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसके अंतर्गत पेंटिंग, निबंध, भाषण, स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।

आज के प्रभात फेरी और साईकल रैली को कुलपति डॉ रमेश कुमार पाण्डेय एवं आरयू के पूर्व सीसीडीसी डॉ एलजीएसएन शाहदेव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी आर्यभट्ट परिसर से प्रारंभ होकर डीएसपीएमयू, केंद्रीय पुस्तकालय, राजकीय अतिथिशाला, रेडक्रॉस भवन, हॉकी स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी होते हुए पुनः आर्यभट्ट ऑडिटोरियम परिसर में समाप्त हुई।

आर्यभट्ट ऑडिटोरियम के समक्ष भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें 59 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, दिवाकर, सुषमा, सुमित, फलक, दीपा, प्रिंस, पवन, प्रभात, सूरज, नेहा, बबिता, संकेत, दिव्यांशु, प्रकाश आदि एनएसएस के स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।