झारखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमान जताया है कि कड़ाके की ठंड के बीच फिलहाल सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। एक फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने की संभावना जतायी गयी है।

30 व 31 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है।

झारखंड का मौसम आज शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 27 व 28 जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

मौसम शुष्क रहेगा। 29 जनवरी की सुबह में भी कोहरा या धुंध की स्थिति रहेगी। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

31 जनवरी की सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। 1 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।