भारतीय आवाम पार्टी की खंजहापुर में बैठक, संयोजक हुए शामिल

राजनीति देश बिहार
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। बिहार के गया जिले के खंजाहापुर में भारतीय आवाम पार्टी ने सदस्यता अभियान सह एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष टूटू खां ने की। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संजोजक रामेश्वर प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

रामेश्वर प्रसाद यादव ने भारतीय आवाम पार्टी के विचारों को प्रमुखता से लोगों के बीच रखा। सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्साहित किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू खान ने भी पार्टी के विचारों को बताया।

अध्यक्ष एवं लोगों की बात मानकर ग्रामीणों ने भारतीय आवाम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जितेंद्र यादव, मोहन प्रजापत, कुंती देवी सहित अन्‍य ने भी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।