नाबालिग को अकेली पाकर घर में घुसा युवक, फिर आई हैरान करने वाली खबर

देश बिहार
Spread the love

नरकटियागंज। नाबालिग लड़की को घर में अकेली पाकर युवक घुस गया। उससे छेड़खानी करने लगा। इसके बाद हैरान करने वाली खबर आई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। यह मामला बिहार के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग को घर में अकेली पाकर युवक घुस गया। उसके साथ छेड़खानी की। लड़की के शोर मचाने के बाद ग्रामीण पहुंचे। लड़के को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

फिर शर्मिंदगी के मारे नाबालिग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की मिलते ही नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।