शस्त्र अधिनियम में इन 7 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी

अपराध झारखंड
Spread the love

  • सुखदेव नगर थाना से संबंधित मामले में अभियोजन की स्वीकृति

रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सुखदेव नगर थाना से संबंधित मामले में शस्त्र अधिनियम की धारा अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की है। सुखदेवनगर (पंडरा थाना काण्ड सं०-426/23, दिनांक-28/09/2023) आर्म्स एक्ट के 7 प्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित प्रतिवेदनों का अवलोकन बाद शस्त्र अधिनियम की धारा अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इनके खिलाफ मंजूरी

आकाश चौधरी उर्फ सोनू, पिता बिरेन्द्र कुमार चौधरी, सा० एल०एन० मिश्रा कॉलोनी (साहू एण्ड सन्स के सामने माँ भवानी कार वाशिंग सेन्टर), थाना-पण्डरा ओ०पी०, रांची

कुमार अनुराग, पिता-सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, स्थायी पता धरनीपुर, दुबहा, जिला-बलिया, वर्तमान पता एल०एन० मिश्रा कॉलोनी में राजेश झा के मकान में किरायेदार, थाना-पण्डरा ओ०पी०, रांची

बिपिन कुमार सिंह, पिता-विजय सिंह स्थायी पता धौरी, खराव, जिला-भोजपुर, बिहार वर्तमान एल०एन० मिश्रा कॉलोनी में राजेश झा के मकान में किरायेदार, थाना-पण्डरा ओ०पी०, रांची

वरूण देव, पे०-स्व० शांता प्रसाद, स्थायी पता सांगवार, थाना-लेस्लीगंज, जिला-पलामू, वर्तमान एल०एन० मिश्रा कॉलोनी में दुर्गावती देवी के मकान में किरायेदार, थाना-पण्डरा ओ०पी०, रांची

आशीष आनन्द, पे०-किसलय दत्ता ठाकुर, सा० एल०एन० मिश्रा कॉलोनी, थाना-पण्डरा ओ०पी०, रांची

मनीष कुमार झा, पे०-स्व० अवधेश झा स्थायी पता नयानगर, नवाटोली, थाना-नयानगर, जिला-मधेपुरा, बिहार वर्तमान एल०एन० मिश्रा कॉलोनी, थाना-पण्डरा ओ०पी०, रांची एवं प्राथमिकी अभियुक्त

बिट्टू पाण्डेय उर्फ सुजीत उपाध्याय, स्थायी पता-सुरवाल जीरादई, थाना जीरादेई, जिला-सिवान, बिहार, वर्तमान पता-एल०एन० मिश्रा कॉलोनी, थाना-पण्डरा ओ०पी०., रांची

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।