सुरंग से बाहर आए मजदूर पहुंचे रांची, मुख्‍यमंत्री ने की मुलाकात

झारखंड
Spread the love

रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सुरंग से बाहर आए 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजन इंडिगो एयरलाइंस से शाम 8 बजे 1 दिसंबर को रांची आए। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंन्द भोक्ता एवं विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने किया।

एयरपोर्ट से मंत्री के साथ मजदूर एवं उसके परिजन कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास आएं। यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड के 15 श्रमिक और उनके परिजनों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्‍य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्‍यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल और सचिव विनय कुमार चौबे भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।